स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पत्रकारिता या जंग का मैदान – गोरखपुर प्रेस क्लब में फिर बवाल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


“पत्रकारिता या जंग का मैदान – गोरखपुर प्रेस क्लब में फिर बवाल” !

गोरखपुर : गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एक बार फिर से सुर्खियों में है । मगर इस बार भी किसी एक्सक्लूसिव स्टोरी या खोजी पत्रकारिता के लिए नहीं, बल्कि एक ज़ोरदार मारा-मारी की लाइव कवरेज के लिए ! कैमरा ऑन, माइक ऑन, और गालियां भी ऑन ! वीडियो वायरल हो चुका है और अब खुद ही न्यूज़ बन गया है गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब !

पत्रकार हरेंद्र दुबे और सुशील गुप्ता के बीच की मारा मारी लाइव है । मारा मारी का असल मुद्दा पता नही चल सका है और बताया जा रहा है कि असल मुग्दल (मल्ल युद्ध) कैमरे की रेंज के बाहर हुआ है । इसलिए हम आपको ताजा तस्वीरें तो दिखा सकते हैं लेकिन पूरी नहीं !

अब इस संस्था को पत्रकारिता का मंदिर नहीं बल्कि मठाधीशों के क्रिमनलाइजेशन का जमावड़ा कहा जाना चाहिए । जब से “पंचर-ठेला वाले इस संस्था से जुड़े हैं तबसे अच्छे खासे पत्रकारों में भी ठेला खोमचे वालों के गुण दिखाई पड़ने लगे हैं । यहाँ की हर व्यवस्था अब भयंकर गुटबाजी की भेंट चढ़ चुकी है और यह संस्था अब महासंघ” के अखाड़े में तब्दील हो चुकी है ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post