स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, ऑक्सफोर्ड एकेडमी को 54 रन से हराया

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर के एन ई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्या क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 54 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.3 ओवर में मात्र 107 रन पर सिमट गई।

पहली पारी: लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी – 161/9 (30 ओवर)

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। रोहन कन्नोजिया ने शानदार 47 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहे। सिद्धार्थ कासाना ने 22 रन का उपयोगी योगदान दिया, जबकि सिद्धार्थ चौहान ने 14 रन बनाए।निचले क्रम में सरथक दुबे ने 15 रन और नितिक गुप्ता ने नाबाद 13 रन जोड़कर टीम का स्कोर 161 तक पहुँचाया। हालांकि लक्ष्या की पारी में सबसे बड़ा योगदान एक्स्ट्रा से आया, जहाँ विपक्षी टीम ने 39 अतिरिक्त रन दिए, जिनमें 35 वाइड गेंदें शामिल थीं।

ऑक्सफोर्ड की ओर से गेंदबाजी में ऐश्वर्य सबसे सफल रहे, जिन्होंने 6 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान राज चौहान ने भी 2 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी: ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी – 107/10 (25.3 ओवर)

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। कप्तान राज चौहान ने संघर्ष करते हुए 42 रन की शानदार पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। शुभम यादव ने 6 रन, ऐश्वर्य ने 8 रन और राघवेंद्र ने 7 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पूरी टीम 25.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई।

लक्ष्य एकेडमी की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। शिवांश पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा सार्थक दुबे ने 2 विकेट और शशांक गौतम ने 1 विकेट लिया, जिससे ऑक्सफोर्ड की पारी बिखर गई।

मैन ऑफ द मैच

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवांश पांडे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए अहम विकेट लिए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इस जीत के साथ लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। दर्शकों को अब टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों में और रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post