स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर में नीमा शाखा ने मनाया विश्व यूनानी दिवस, हकीम अजमल खान को किया नमन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के बैनर तले बुधवार को विश्व यूनानी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हकीम अजमल खान के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिन्हें यूनानी चिकित्सा पद्धति के महान चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है।

नीमा के अध्यक्ष डॉ. डी.के. वर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है। हकीम अजमल खान न केवल एक प्रतिष्ठित यूनानी चिकित्सक थे, बल्कि उन्होंने महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया था। वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल थे। भारतीय चिकित्सा पद्धति यूनानी एवं आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

नीमा के सचिव डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि यूनानी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति कई असाध्य रोगों के उपचार में प्रभावी भूमिका निभाती है और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समानांतर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्तार साहब ने की तथा संचालन डॉ. अल्तमस नियाजी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश्वर राय, डॉ. ए.सी. पाण्डेय, डॉ. जेड.यू. अंसारी, डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. एस.डब्ल्यू. अंसारी, डॉ. मज़हर, डॉ. सैफ़ी, डॉ. उस्मान अंसारी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. एम.एस. आदिल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post