- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। गगहां क्षेत्र के गरयाकोल गांव निवासी प्रियांशु सिंह राठौर सुपुत्र कौशल सिंह राठौर को मध्यप्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय रीवा परिसर में प्रतिभा सम्मान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्विद्यालय के कुलगुरु द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने तत्कालीन भाषण, रेडियो कार्यक्रम निर्माण, फीचर लेखन व फ़िल्म निर्माण में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिवक्ता शुभेद्र सत्यदेव ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रियांशु न केवल पत्रकारिता के प्रतिभावान छात्र हैं अपितु तार्किक सत्यान्वेषी भी हैं, अपनी सशक्त लेखनी, स्पष्ट वक्तृता रोचक शैली एवं डिजिटल पत्रकारिता में दक्ष दृष्टि के कारण उनको सम्मानित किया जाना समीचीन है। परिजन बताते हैं कि प्रियांशु छात्रजीवन से ही प्रतिभावान व लगनशील प्रवृत्ति का था।
इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक सत्येंद्र डहेरिया, जयराम शुक्ल, हर्ष तोमर, अखण्ड प्रताप सिंह, कनिष्क तिवारी , सुधांश मिश्रा , आदर्श तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)