- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के 123वें संस्करण को रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस सप्ताह के अंतर्गत श्रद्धांजलि सभा और वृक्षारोपण के साथ किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 373 सोनवल पर बूथ समिति सदस्यों के साथ “मन की बात” सुनी। इसके बाद मां के नाम पर एक वृक्ष लगाया गया और डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम समाज के समग्र विषयों पर जन जागरूकता और भागीदारी का माध्यम है। इस दौरान उन्होंने बताया कि योग दिवस पर विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों ने समुद्र तट पर योग किया और 2000 से अधिक आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किए।
सदर विधानसभा के बूथ संख्या 213 कपुरपुर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बताया कि देश की 64% आबादी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित हो रही है।
जखनियां विधानसभा के बरहट 362 बूथ पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता के लिए अपने पद और जीवन का त्याग कर दिया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर “मन की बात” सुनी, वृक्ष लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार मौर्य, रविकांत मौर्य, गांधी मौर्य, आशुतोष राय, वीरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#PMModi #MannKiBaat #BJPGhazipur #SyamaPrasadMukherjee #Vriksharopan #YogaDay #SocialSecurity #GhazipurNews
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)