स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सुरक्षा बलों के जवानों की कलाइयों पर सजी राखियां, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर परिसर में सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ क्षेत्रक मुख्यालय, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र तथा कंपोजिट हॉस्पिटल, गोरखपुर के अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। समारोह की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों से हुई। इसके बाद छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने अधिकारियों एवं जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की आत्मीय भावना को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री दीपक बरनवाल, आईपीएस, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, श्री अनिल किशोर यादव, पीएमजी, कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. सुमित सौरभ, कमांडेंट (चिकित्सा) तथा श्रीमती सत्या पांडेय, पूर्व महापौर, गोरखपुर एवं समाजसेविका सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। अंत में श्री दीपक बरनवाल, आईपीएस, उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
रक्षा बंधन के इस आयोजन ने सुरक्षा बलों और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत किया तथा उपस्थित लोगों को सौहार्द, भाईचारे एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post