स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गोरखपुर में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई, गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त 2026 को बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने सहभागिता की।  
  
कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी व्यवसाय में सफलता के लिए नई तकनीकों पर कार्यशाला तथा फोटो एवं वीडियो संपादन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल एडिटिंग और बदलते दौर में फोटोग्राफी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।  
  
इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान, विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता, शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों का सम्मान, फोटो प्रदर्शनी एवं फोटोग्राफरों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी हुआ। इसके साथ ही फोटोग्राफरों को नई सदस्यता ग्रहण करने एवं सदस्यता नवीनीकरण की सुविधा प्रदान की गई। PAUP की साझा सुरक्षा योजना (SSS) के पंजीकरण के संबंध में भी जानकारी दी गई।  
  
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश अग्रहरी, महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रहे। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए फोटोग्राफरों को निरंतर नई तकनीकों से जुड़ने का आह्वान किया।  
  
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अनुराग मझवार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जोन प्रभारी आर. संदीप चौरसिया, मंडल अध्यक्ष शत्रुधन कुमार शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, संरक्षक गौरी शंकर सरावगी, सुनील रावत, प्रतीक जायसवाल, श्रीकान्त जायसवाल, ए.के. पाण्डेय, अंकित, दुर्गेश बाबा, धमेन्द्र, नन्दलाल, राजन कुशवाहा, संतोष खरवार, दिनेश शर्मा, तनमय, सुदेश, अभय, गौतम, कृष्णा, रवि, रोहित, संदीप गुप्ता, शाहील, संजीव सिंह, दिलीप सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।  
  
कार्यक्रम में फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने, युवा पीढ़ी को फोटोग्राफी के प्रति प्रोत्साहित करने तथा फोटोग्राफरों के संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।  

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post