स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर: पोखरी पर अवैध कब्जा, 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


दिलदारनगर क्षेत्र के महना कला खुर्द गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

लेखपाल झिंगरी राम की तहरीर पर गांव के 9 लोगों — सुनील, वकील, शैलेन्द्र, प्रदीप, सुधीर, दीपक, अनिल, अशोक और नीरज — के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर में उल्लेख किया गया कि महना कला खुर्द के अराजी नंबर 714, रकबा 0.498 हेक्टेयर में से 0.025 हेक्टेयर भूमि पर स्थित पोखरी पर आरोपियों ने कब्जा कर मकान बना लिया है और निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

लेखपाल के अनुसार, कई बार मना करने के बावजूद वे नहीं मान रहे हैं। इस पर राजस्व संहिता एवं संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी।

इस संबंध में निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

📌 सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त रुख अपनाता दिख रहा है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post