स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता — अवैध असलहे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
कोतवाली सदर पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमरजीत बिंद उर्फ भोदूं पुत्र त्रिलोकी उर्फ टेनी बिंद निवासी बरहनिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, जिस पर पहले से 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस को यह सफलता अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। मुखबिर की सूचना पर अंधऊ हवाई पट्टी के पास से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस टीम ने उसके पास से अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

👉 अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

👮‍♂️ इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में

  • उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी

  • एवं उनकी हमराह टीम, थाना कोतवाली, गाजीपुर
    शामिल रहे।

🔗 प्रशासन की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

#गाजीपुर #अवैधअसलहा #UPPolice #CrimeNews #LawAndOrder #BreakingNews #TamachaRecovery #ShatirAparadhi #PoliceAction

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post