- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर।
पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को कुल 42 पारिवारिक प्रकरणों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पांच परिवारों का सफलतापूर्वक समझौता कर विदाई कराई गई।
🔸 प्रमुख मामलों में:
निशा भारती पत्नी रामप्रवेश, निवासी गन्नापुर (थाना बिरनो), ने पति द्वारा मारपीट की शिकायत की, दोनों को समझा-बुझाकर विदा किया गया।
रंजू देवी पत्नी जसवंत सिंह, निवासी गोसलपुर (थाना करीमुद्दीनपुर), ने पति की शराब पीकर हिंसा करने की शिकायत की, समझौते के बाद विदाई हुई।
अनीता यादव पत्नी शिवशंकर, निवासी जलालपुर (थाना नोनहरा), ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष को समझाने के बाद विदाई कराई गई।
राजन बिंद पुत्र कालीचरण, निवासी कुसुमी कला (थाना नंदगंज), ने पत्नी द्वारा बार-बार झगड़ा करने की शिकायत की, समझौते के बाद विदा किया गया।
मनीष कुमार पुत्र कपिल देव, निवासी हरपुर (थाना जमानिया), ने पत्नी द्वारा मारपीट कर मायके चले जाने की शिकायत की, समझाने के बाद विदाई करवाई गई।
🔹 15 मामलों में विधिक सुझाव देकर पत्रावली बंद कर दी गई।
🔹 5 मामलों में आपसी समझौता से समाधान होने पर पत्रावली बंद की गई।
🔹 शेष मामलों की अगली तिथि निर्धारित की गई है।
🔸 समाधान प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में प्रमुख रहे:
विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, अभिलाषा, सोनाली, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी।
🟢 परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल टूटते रिश्तों को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
#गाजीपुर #पारिवारिकसमाधान #परिवारपरामर्शकेंद्र #गाजीपुरपुलिस #SPगाजीपुर #सामाजिकसमरसता #SamadhanSeSukh
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)