स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

DM ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर 

DM ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। अविनाश कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का शुक्रवार को त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रख -रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), सुभाष राम सिपाही (बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post