स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

आज अष्टम दिवस पर, *श्रीमंमहात्रिपुरसुंदरी जी* का लौंग द्वारा सहस्रार्चन अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


 

सार्वभौम गृहस्थ संत नित्यलीलालीन *भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार एवं प्रीतिरसावतार महाभावनिमग्न श्रीराधाबाबा* की तपोभूमि गीतावटिका प्रांगण में स्थित *श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर* के 40वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में, दिनांक *20 जून से 28 जून 2025* तक श्रीविग्रहों का सहस्रार्चन एवं श्रीरामचरितमानस की नौ दिवसीय कथा श्रंखला का आयोजन भक्तिभावपूर्वक चल रहा है।

आज अष्टम दिवस पर, *श्रीमंमहात्रिपुरसुंदरी जी* का लौंग द्वारा सहस्रार्चन अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने “ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुरसुंदर्यै नमः”, “ॐ राजराजेश्वर्यै नमः”, “ॐ क्लीं सौः महात्रिपुरसुंदर्यै नमः” जैसे पवित्र बीजमंत्रों का उच्चारण करते हुए श्रद्धाभाव से लौंग अर्पित की। संपूर्ण पूजन स्थल देवी की शक्ति, सौंदर्य और करुणा से अनुप्राणित हो उठा।

*सायंकाल श्रीरामचरितमानस की अष्टम दिवस की कथा श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य श्रीहरिकृष्ण दासजी महाराज (श्रीचितरंजन दासजी) के सान्निध्य में सम्पन्न हुई।*

महाराजश्री ने जनकपुर में शिवधनुष प्रदर्शन, स्वयंवर आयोजन तथा श्रीराम द्वारा धनुष भंजन जैसे प्रेरक प्रसंगों की भावगर्भित व्याख्या करते हुए कहा—

> “भगवान श्रीराम का धनुष भंजन केवल बाहुबल का प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, नम्रता और सत्य के सामर्थ्य का उद्घोष है। यह प्रसंग दर्शाता है कि आत्मबल, संयम और भक्ति — सच्चे विजय के मूल स्तंभ हैं।”

कथा के दौरान प्रस्तुत भावसिक्त भजनों, शास्त्रीय उद्धरणों और ओजस्वी वक्तव्य ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुजन श्रद्धा एवं भाव से कथा श्रवण करते हुए भावविभोर हो उठे।

कथा के पश्चात सायं 06 बजे से मंदिर परिसर से भगवान *श्रीजगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ निकाली गई।* सुसज्जित रथों पर विराजमान भगवान की भव्य झांकियाँ श्रद्धालुओं को अलौकिक आनंद प्रदान कर रही थीं।

 *यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूज्य भाईजी के पावन कक्ष होते हुए पूज्य भाईजी की समाधि पर पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भक्तिपूर्वक दर्शन किए। तत्पश्चात यात्रा पूज्य श्रीराधाबाबा की समाधि से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण में विधिवत सम्पन्न हुई।* 

पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुजन भजन-कीर्तन करते हुए रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे थे। ‘जय श्रीजगन्नाथ’ के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गूंजायमान हो उठा।

*कल दिनांक 27 जून 2025 (नवम दिवस) को श्रीराधाकृष्ण जी का पुष्प द्वारा सहस्रार्चन प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।*

*सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक श्रीरामचरितमानस की नवम दिवस की कथा का भव्य आयोजन होगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुगणों से सादर उपस्थिति की प्रार्थना की जाती है।*

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post