- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज। शुक्रवार, 27 जून 2025 को श्री हाटकेश्वर नाथ मंदिर, जीरो रोड प्रयागराज से श्री जगन्नाथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं भोग अर्पित किया गया। जैसे ही यात्रा बारी समाज सेवा समिति (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश रजि.) के प्रधान कार्यालय – चमेली देवी धर्मशाला, विवेकानंद मार्ग पहुँची, वहां महापौर श्री उमेश चंद गणेश केसरवानी जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री मनोज कुमार रावत 'आस्था' ने धर्मशाला परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान सभी भक्तों को प्रसाद एवं जलपान भी कराया गया। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर भगवान की सेवा में अनेक व्यापारी भक्तगण अपनी भक्ति-भावना से जुड़े रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
मनोज कुमार रावत 'आस्था', अलख सिंह रावत, आस्था रावत, खुशी रावत, श्री प्रदीप अग्रवाल, नवीन जायसवाल, राहुल मिश्रा, विनीत गुप्ता, अभिषेक, अनिल कुमार लाल रावत, रणजीत यादव, अमित सिंह, सुमित सिंह, कमलेश कुमार रावत, विवेक कुमार रावत, नंदलाल रावत आदि शामिल रहे।
"बोलो – श्री जगन्नाथ महाराज की जय!" के गगनभेदी नारों से प्रयागराज भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)