स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

आज देखा जाएगा मुहर्रम का चांद

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


 

गोरखपुर। इस्लामी माह मुहर्रम का चांद गुरुवार 26 जून की शाम में देखा जाएगा। चांद नजर आ गया तो माहे मुहर्रम शुक्रवार 27 जून से शुरु हो जाएगा और 10वीं मुहर्रम (यौमे आशूरा) रविवार 6 जुलाई को पड़ेगी। चांद नहीं दिखा तो माहे मुहर्रम शनिवार 28 जून से शुरु होगा और यौमे आशूरा सोमवार 7 जुलाई को पड़ेगी। मुहर्रम का चांद दिखते ही नये इस्लामी साल का आगाज होगा। इसी के साथ 1447 हिजरी शुरु हो जाएगी। हिजरी सन् का आगाज माहे मुहर्रम से ही होता है। मुहर्रम की दस तारीख को पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के प्यारे नवासे हजरत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों को जालिमों ने शहीद कर दिया था। मुहर्रम में उस अजीम कुर्बानी को शिद्दत से याद कर अकीदत का नजराना पेश किया जाता है।

युवा आलिम कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा है कि हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों ने बेमिसाल कुर्बानी पेश की। मुहर्रम हमें सब्र का पैगाम देता है। शरीअत के दायरे में रह कर इसाले सवाब करें। एक दूसरे की मदद करें। कर्बला के शहीदों की याद में कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी करें। गरीबों व फकीरों की हाजत पूरी करें, उनको खिलाना पिलाना सवाब है। पौधा रोपण करें। पर्यावरण को हरा भरा करें। कर्बला के शहीदों की याद में महफिल का एहतमाम करें। नेकी की दावत आम करें। अमन व शांति कायम रखने में प्रशासन की मदद करें।

 मुहर्रम में इमाम हुसैन व उनके साथियों ने अल्लाह की राह में बेमिसाल कुर्बानी पेश की। इस मौके पर शुक्रवार 27 जून को मकतब इस्लामियात व अल कलम एसोसिएशन की ओर से बाद नमाज जुमा जाफरा बाजार में सैकड़ों लोगों को शरबत पिलाया जाएगा। शुहदाए कर्बला की याद में हाथ से तैयार पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह जानकारी हाफिज रहमत अली निजामी ने दी है। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में जुमा की तकरीर में हजरत उमर व शुहदाए कर्बला की शान बयान की जाएगी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post