स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

दिनांक 20 जून से 28 जून 2025* तक श्रीविग्रहों का सहस्रार्चन एवं श्रीरामचरितमानस की नौ दिवसीय कथा श्रंखला का आयोजन भक्तिभाव से चल रहा है।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सर्वभौम गृहस्थ संत *नित्यलीलालीन भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार एवं प्रीतिरसावतार महाभावनिमग्न श्रीराधाबाबा* की तपोभूमि गीतावटिका प्रांगण में स्थित श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर के *40वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 20 जून से 28 जून 2025* तक श्रीविग्रहों का सहस्रार्चन एवं श्रीरामचरितमानस की नौ दिवसीय कथा श्रंखला का आयोजन भक्तिभाव से चल रहा है।

आज सप्तम दिवस पर, भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण जी का तुलसीपत्र द्वारा सहस्रार्चन अत्यंत श्रद्धा, आस्था और विधिपूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने "ॐ श्रीमहाविष्णवे नमः", "ॐ लक्ष्म्यै नमः", "ॐ नारायणाय नमः" जैसे पवित्र मंत्रों का उच्चारण करते हुए तुलसी पत्र अर्पित किए। सम्पूर्ण वातावरण भगवद्भक्ति, पवित्रता और शांति से आपूरित हो गया।

सायंकाल श्रीरामचरितमानस की सप्तम दिवस की कथा का आयोजन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य श्रीहरिकृष्ण दासजी महाराज (श्रीचितरंजन दासजी) के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

महाराजश्री ने जनकपुर आगमन, शिवधनुष की कथा, सीता स्वयंवर, श्रीराम का धनुष भंजन जैसे अत्यंत प्रेरक एवं रोचक प्रसंगों की भावगर्भित व्याख्या करते हुए कहा कि—

> "धर्म और विनय से सम्पन्न श्रीराम ने भक्ति, शौर्य और मर्यादा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनका धनुष तोड़ना केवल बाहुबल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय, अहंकार पर नम्रता की जीत और प्रेम पर आत्मसमर्पण की मुहर है।"

भावपूर्ण भजनों और संतुलित वक्तव्य शैली ने समस्त भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जनकपुर की पवित्र कथा सुनकर श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे।

*कल दिनांक 27 जून 2025 (अष्टम दिवस) को श्रीमंमहात्रिपुरसुंदरी जी का कालीमिर्च द्वारा सहस्रार्चन श्रद्धा एवं विधिपूर्वक संपन्न किया जाएगा। सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक श्रीरामचरितमानस की अष्टम दिवस की कथा का आयोजन होगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुगण सादर आमंत्रित हैं

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post