स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भैरहवा के एक्वा पार्क में दर्दनाक हादसा: स्वीमिंग पूल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भैरहवा/नौतनवा:
नेपाल सीमा से सटे बेलहिया स्थित एक्वा पार्क में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। स्वीमिंग पूल में नहाते समय उत्तर प्रदेश के नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं. 13 महेन्द्रनगर निवासी 17 वर्षीय साइल अंसारी की डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइल अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए पार्क आया था, लेकिन नहाते वक्त वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में भीम अस्पताल, भैरहवा पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🕯️ इस हादसे के बाद नौतनवा और भैरहवा दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद अस्पताल में करुण क्रंदन का माहौल बन गया।

🔍 स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों का कहना है कि एक्वा पार्क की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे स्थानों पर लाइफ गार्ड, चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दे।

#AquaParkAccident #Bhairahwa #Nautanwa #SwimmingPoolDeath #SInews #LocalNews #BreakingNews

 

 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post