स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

स्वर्णकार समाज ने किया नए जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा का भव्य सम्मान समारोह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


🗓 जंगीपुर, गाजीपुर
🖊 संवाददाता: स्वदेशी इन्क्रेडिबल एसआई न्यूज़

स्वर्णकार समाज ने किया नए जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा का भव्य सम्मान समारोह

जंगीपुर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और उन्हें माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि, “प्रदेश में समाज को एक ईमानदार, कर्मठ और जुझारू नेतृत्व की आवश्यकता थी, जो अब डॉ. वर्मा के रूप में समाज को मिला है।”

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष श्री पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं तन-मन-धन से इस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेता हूं। समाज के उत्थान हेतु जिले में संगठन का जल्द विस्तार किया जाएगा।”

🎤 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री राजकुमार वर्मा, गुरुदयाल वर्मा, रामजी वर्मा, चमन लाल वर्मा, अश्विनी कुमार वर्मा, अर्जुन वर्मा, नीरज वर्मा, बेचन वर्मा, राजू वर्मा, बद्री वर्मा सहित कई गणमान्य बंधु।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post