स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है" — संतोष त्रिपाठी (प्रबंधक)

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


स्थान: कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़, प्रयागराज
📅 दिनांक: 21 जून 2025
🌐 अवसर: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


"योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है" — संतोष त्रिपाठी (प्रबंधक)

विश्व योग दिवस के अवसर पर कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़ में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

योग शिक्षक अनुभव पांडेय द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाई गईं।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने स्वयं योगाभ्यास करते हुए कहा,

"योग न केवल शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज़ाना कम से कम एक घंटा योग के लिए जरूर निकालना चाहिए।"

इस योग शिविर में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षकगण -
बालेंद्र पांडे, मनी शंकर दुबे, मनोज तिवारी, इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, पंकज मिश्रा, रीना गोस्वामी, मीरा श्रीवास्तव, सोनम देवी आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।


#InternationalYogaDay2025 #Shankargarh #CambridgeHighSchool #योगदिवस #योगसेनिरोगी #PrayagrajNews #स्वस्थभारत

 

 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post