स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

20 जून से 10 जुलाई तक मिलेगा अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। अनन्त प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने जनपद के राशन कार्ड धारको को सूचित किया है कि माह जुलाई, 2025 में आंवटित खाद्यान्न में आवंटित गेहॅू तथा फोर्टीफाइड चावल का अन्त्योदय राशन कार्डो एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारको को प्रति यूनिट के आधार पर दिनांक 20.06.2025 से 10.07.2025 के मध्य निःशुल्क वितरण किया जाना है। अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई एवं जून, 2025 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0 18/-प्रति किग्रा0 की दर से रू0 54/- में वितरण कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूं एवं फोर्टीफाइड चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01.01.2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। कोई भी राशनकार्डधारक पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत एैच्छिक दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 10.07.2025 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु दिनांक 10.07.2025 को मोबाईल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा। उन्होने जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post