- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद न सिर्फ बंधक बनाया, बल्कि जबरन मंदिर में शादी भी करवा दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला प्रियंका कुमारी की शादी रोहित कुमार निवासी जमुआंव के साथ साल 2023 में हुई थी, उसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी, जिसके बाद पति और उसके परिजनों ने दोनों को बंधक बना लिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला प्रियंका कुमारी का उसके तथाकथित प्रेमी पिंटू गोंड से मंदिर में जबरन सिंदूरदान करा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पीड़िता ने अब इस पूरे मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसने अपने पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वालों के साथ-साथ कुछ अज्ञात कुल 9 लोगों के खिलाफ करंडा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपों में जबरन बंधक बनाने, छेड़छाड़ और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसने एफआईआर में लिखाया है कि जिसे मेरा प्रेमी बात कर आरोप लगाया जा रहा है वह पिंटू गोड दरअसल मेरे पति रोहित कुमार का दोस्त था और मेरे घर आता जाता था जिससे मेरी जान पहचान हो गई थी मेरी तबीयत खराब थी और मैं पिंटू से दवा लाने के लिए कहा था और वह मेरे लिए दवा लेकर आया था और तभी मेरे ससुराल वालों ने मेरे साथ इस तरह की बदसलूकी की।सीओ सिटी शेखर सेंगर ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक और युवती को बंधक मुक्त कर लिया गया है, महिला द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)