स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण: 'नए उत्तर प्रदेश' के समृद्ध भविष्य की ओर एक बड़ा कदम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। ‘नए उत्तर प्रदेश’ को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ते हुए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का भव्य लोकार्पण जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ। यह एक्सप्रेस-वे डबल इंजन सरकार की 'विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प की साकार अभिव्यक्ति है।

इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के शुरू होने से गोरखपुर से दिल्ली की दूरी में लगभग 40% समय की बचत होगी, जबकि गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा लगभग दो घंटे कम समय में पूरी की जा सकेगी। यह परियोजना सिर्फ यातायात के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि पूर्वांचल के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिहाज़ से भी मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे न केवल यात्रियों को समय और ईंधन की बचत देगा, बल्कि इससे जुड़े क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, उत्तर प्रदेश में बढ़ती अधोसंरचना क्रांति का जीवंत उदाहरण बन चुका है — जो राज्य को 'समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की ओर तेज़ी से अग्रसर कर रहा है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post