- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर।25/अप्रैल पहलगाम में आतंकवाद की घटना को लेकर पूरा देश दुखी है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। देश के सभी नागरिक हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है। जुमा की तकरीरों में उलमा किराम ने एक स्वर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उलमा किराम ने मांग करते हुए कि कहा कि सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। हमले के पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए। कश्मीरियों ने भी अपनी जान की परवाह किए बगैर काफी पर्यटकों के जान की हिफाजत की। जुमा की नमाज के बाद पूरे देश व दुनिया में अमन, शांति, मुहब्बत व भाईचारेे की दुआ मांगी गई।
सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह के इमाम मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि इस्लाम की मजहबी किताब पवित्र कुरान में निहित संदेश बताता है कि "जिसने किसी जान को अन्यायपूर्वक मारा या जमीन में फसाद किया तो वह ऐसा है जैसे उसने पूरी मानवता को मार डाला।" मानवीय मूल्यों में भ्रष्टाचार और आतंक के लिए कोई स्थान नहीं है। आतंकवाद एक अत्याचार है और हम सभी इस अत्याचार की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही हम सरकार से पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करने की अपील करते हैं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)