स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर में दिनांक 13.10.2023 को अपराह्न 01 बजे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग सं-28 पर पहुंँचकर राहगीरों को मेरी माटी मेरा देश अभियान के विषय मे बताते हुए उनसे एक कलश में अक्षत एवं दूसरे कलश में मिट्टी एकत्रित किया । वहां पर छात्र-छात्राओं के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया । अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अमित गोयल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान् वीर सपूतों को नमन करते हुए उनके योगदानों पर प्रकाश प्रक्षेपण किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकित मद्धेशिया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ममता गौतम ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. महंथ यादव, डॉ. करूणेश त्रिपाठी, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. रजनी गुप्ता, उपासना प्रतिभा, नूपुर शुक्ला, मुद्रा दुबे, नव्या यादव, पायल भारती, सुषमा गुप्ता, प्रिया, कनकलता सिंह, जया भारती, शहनाज, अभिषेक ठाकुर, रघुवर पाल आदि उपस्थित रहे ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post