स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शंकरगढ़ के पंखा टोला में विराज डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़ नगर पंचायत के पंखा टोला में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विराज डिजिटल लाइब्रेरी एवं सेल्फ स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया गया। रिटायर्ड लेक्चरर, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रतिमा विद्यार्थी एवं पार्षद प्रतिनिधि शंकर भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विराज डिजिटल लाइब्रेरी के एमडी एवं एसआई न्यूज़ के सिटी एडिटर मनीष सुसारी ने कहा कि यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि सेंटर में विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप सहित आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रयागराज के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों को बुलाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मनपूरन सिंह, डॉ. विकास चंद्र, रिपोर्टर अजय द्विवेदी, पवन सिंह पटेल (BNA तहसील महामंत्री), हरेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अनीस खान, उबेस खान, पिंटू सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, राजेश कुमार, तुलसी महराज, झल्लर, गोलू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post