- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
25 जुलाई दिन शुक्रवार को महात्मा बुद्ध सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हड़हवा फाटक के निकट सेवा बस्ती में सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के सचिव श्री अभिजीत गौतम जी एवं गोरखनाथ मंदिर के सचिव श्री द्वारिका तिवारी जीके द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात *श्री अभिजीत गौतम जी* ने सेवा भारती का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया की सेवा भारती समाज के शोषित,पीड़ित, उपेक्षित एवं वंचित लोगों के बीच गोरखपुर विभाग में लगभग 100 से ज्यादा सेवा बस्तियों में बाल संस्कार केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र, मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र, वैभव श्री स्वयं सहायता समूह एवं चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उनके शैक्षिक ,आर्थिक ,सामाजिक उन्नयन के लिए कार्य कर रही है।
श्री द्वारिका तिवारी जी ने सेवा भारती द्वारा समाज के शोषित,पीड़ित,वंचित एवं उपेक्षित लोगों के बीच किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सेवा भारती को सेवा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था के रूप में स्वीकारा। उपस्थित बहनों को उन्होंने सेवा भारती से जुड़कर स्वयं के स्वावलंबन के साथ-साथ समाज में अन्य लोगों को भी सेवा भारती से जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम में सेवा भारती गोरखपुर विभाग विस्तारक श्री शिवकुमार जी, महानगर पूर्ण कालिक लोकेश जी, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा जी, केंद्र संचालिका शर्मिला जी एवं संजना जी तथा स्थानीय माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)