- by Saourabh Kumar
- 2026-09-24 12:13:19
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
आयुर्वेद दिवस एवं भगवान वामन जयंती के शुभ अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 51 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती चारू चौधरी ने तुलसी के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने घरों में तुलसी सहित अन्य औषधीय पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और औषधीय पौधों के संरक्षण से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक परंपरा को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था की प्रबंधक एडवोकेट पूजा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। संस्था द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं। एडवोकेट पूजा गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए संस्था की ओर से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। तुलसी के पौधों के वितरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)