- by Rashid Amin Khan
- 2026-09-22 18:06:11
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान NCC कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में कैडेट्स को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान NCC कैडेट्स से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आमजन को भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)