- by Rashid Amin Khan
- 2026-09-27 15:37:53
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गोराबाजार में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव और जिला मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि कई बार गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण उनकी जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान एक पुण्य कार्य है और सभी को इसमें आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए।
रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा, सलमान सईद, भोले नाथ गौड़, अमित सिंह, सादिक सईद रब्बानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)