- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सहजनवां (गोरखपुर), 27 जुलाई | ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां के तत्वावधान में आज पूर्वांचल के सबसे बड़े शो “अदालत राजनीति”, सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सहजनवां के लोकप्रिय विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी, भोजपुरी अभिनेता कृष्णा कुमार, तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जैसे विशिष्ट अतिथियों ने मंच साझा किया।
सम्मान समारोह में समाज सेवा, पत्रकारिता, और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत “अदालत राजनीति” कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विधायक प्रदीप शुक्ला ने मंच से जनता के तीखे सवालों का बेबाकी और स्पष्टता से जवाब दिया।
डॉ. संजय निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी अब निर्णायक हो चुकी है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी और सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सवाल-जवाब का सिलसिला लगातार जारी रहा — कभी एंकरों द्वारा, कभी विपक्ष के प्रतिनिधियों द्वारा, तो कभी आम जनता द्वारा — लेकिन सभी नेताओं ने जवाब आत्मविश्वास और सटीकता के साथ दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद जनता काफी संतुष्ट नजर आई।
यह आयोजन न केवल लोकतांत्रिक संवाद का एक उत्तम उदाहरण रहा, बल्कि सहजनवां क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक विमर्श को नई दिशा भी प्रदान कर गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)