- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पिपराइच (गोरखपुर)। स्व. अशोक कुमार सिंह की स्मृति में पिपराइच बीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का शुभारंभ डिजिटल सखियों संग पौधा लगाकर किया। विकासखंड परिसर स्थित बीडीओ आवास पर कुल 250 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
बीडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण से हम प्रकृति और भविष्य दोनों को सुरक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनी शेखर ने स्वस्थ जीवन के लिए फल और ऑक्सीजन के महत्व को रेखांकित किया।
डिजिटल सखी प्रोजेक्ट की ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर गीता कौर ने कार्यक्रम को स्व. अशोक कुमार सिंह की स्मृति को समर्पित बताते हुए समाज में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बाइफ संस्था, एल एंड टी फाइनेंस, मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन और माई भारत का सहयोग रहा। अधिवक्ता कुमुद रंजन सिंह ने ग्रामीणों को फलदार पौधों के फायदे बताए और मुफ्त पौधे वितरित किए।
डिजिटल सखियों सहित अनेक गांवों से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)