- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सहजनवां, गोरखपुर | 27 जुलाई 2025
पूर्वांचल के सबसे बड़े शो "अदालत राजनीति", सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में भाग लेने पहुंचीं महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने अपने संबोधन में भोजपुरी समाज और संस्कृति के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को भावुक शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भले ही वे मूल रूप से दक्षिण भारत से हैं, लेकिन अब भोजपुरी क्षेत्र, इसकी भाषा और जनता उनकी आत्मा का हिस्सा बन चुके हैं।
उन्होंने कहा —
"भोजपुरी मेरी शक्ति है। मुझे गर्व है कि आज मैं इस भूमि की प्रतिनिधि बन सकी हूं। भोजपुरी को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना अब तक नहीं मिला, लेकिन समय बदल रहा है।"
उन्होंने कोरोना काल में पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि मीडिया कर्मियों ने जान की परवाह किए बिना सेवा की है।
"मीडिया के भाई-बहन मेरे लिए परिवार समान हैं। उन्हें मेरा आशीर्वाद है।"
उत्तर प्रदेश की राजनीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा:
"गोरखपुर जैसे शहरों ने आज विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। रामगढ़ ताल जैसा स्थान आज पर्यटन का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे अभूतपूर्व हैं।"
किन्नर समाज को मिल रहे सम्मान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जो नीति है, वह असाधारण है।
"हमारी भूमिका आज सीमित नहीं रही — हमें अब समाज में जगह और सम्मान मिल रहा है, यह परिवर्तन स्वागत योग्य है।"
अंत में उन्होंने छठ व्रत, संस्कृति और समर्पण की भावना को उजागर करते हुए कहा,
"मैं निर्जला व्रत करती हूं, क्योंकि मेरे लिए समाज, जनता और संस्कृति ही भगवान हैं। आप ही हमारे पूज्य हैं।"
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, भोजपुरी अभिनेता कृष्णा कुमार और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी मंच पर उपस्थित थे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)