- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
रूस में एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान क्रैश हो गया. विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा तक उड़ान भर रहा था. चीन सीमा के पास अमूर क्षेत्र में ये हादसा हो गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क उड़ान के दौरान अचानक टूट गया था, जिसके बाद क्रैश की पुष्टि हुई है. आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विमान अपने गंतव्य से कई किलोमीटर पहले रडार से गायब हो गया था. खोज और बचाव अभियान अभी जारी है. News Agency Reuters के मुताबिक किसी के बचने की कोई खबर नहीं है.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)