- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर: महिला आरक्षियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, DIG रोहन पी. कनय पद से हटाए गए, PAC कमांडेंट आनंद कुमार निलंबित।
गोरखपुर में महिला रिक्रूट आरक्षियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। PTS गोरखपुर के प्रधानाचार्य एवं डीआईजी रोहन पी. कनय को उनके पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय से अटैच कर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसी क्रम में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कमांडेंट आनंद कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, अब 26वीं वाहिनी PAC की प्रभारी कमांडेंट के रूप में निहारिका शर्मा को नियुक्त किया गया है।
महिला आरक्षियों की ओर से की गई शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसे पुलिस विभाग ने अनुशासन और कार्यस्थल की मर्यादा के प्रति अपनी गंभीरता का संकेत बताया है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)