- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 71-71 लाला गैंग" को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर जिले में सक्रिय ‘71-71 लाला गैंग’ का पर्दाफाश हो गया है। यह गैंग सोशल मीडिया पर अवैध असलहों की नुमाइश करने और धमकी भरे वीडियो डालने थे ! आरोपी कुशीनगर पुलिस ने गैंग के कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तमंचे, कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूरे मामले में जुबेर उर्फ लाला को मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जो युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए कट्टरता और हिंसा की ओर उकसा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग और डिजिटल आतंक के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। जिले से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिले के कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र में प्रभावित एक गैंग ‘71-71 लाला गैंग’ सक्रिय था, जो सोशल मीडिया पर अवैध असलहों की नुमाइश, भड़काऊ वीडियो, और धमकी भरे पोस्ट के ज़रिए युवाओं को गुमराह कर रहा था। इस पूरे गिरोह का मकसद समाज में डर और आतंक का माहौल बनाना था। पुलिस की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से इस गैंग का पर्दाफाश हो गया और 12 लोगों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई है। क्या है ''71-71 लाला गैंग''? ये गिरोह सोशल मीडिया पर 71-71 नाम के प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। इस गैंग का संचालन जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला के नेतृत्व में किया जा रहा था। गैंग के सदस्य असलहों के साथ वीडियो पोस्ट कर युवाओं को डराते, धमकाते और कट्टरता की ओर उकसाते थे। इनकी हरकतें सीधे तौर पर समाज विरोधी एजेंडे से जुड़ा पाया गया जिसमें कानून, पुलिस और सामाजिक समरसता को खुली चुनौती दी जा रही थी। कैसे हुआ खुलासा? पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार और क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया।दिनांक 21 जुलाई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य एक बाइक पर कसया की ओर आ रहे हैं। चकनरायनपुर विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपी – अरबाज अली, जुबेर लाला और अफरोज खान को दबोच लिया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य 9 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर गिरोह का पूरी तरह भंडाफोड़ कर दिया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)