स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर प्रोजेक्ट स्वदेश स्पेशल एकेडमी ड्राइव कार्यक्रम रॉबिन हुड आर्मी द्वारा

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर प्रोजेक्ट स्वदेश स्पेशल एकेडमी ड्राइव कार्यक्रम रॉबिन हुड आर्मी द्वारा

गोरखपुर 20 जुलाई बरसात का मौसम चल रहा है। बच्चे बारिश के मौसम में भी विद्यालय किसी तरह से पहुंच पाते हैं।

बच्चों को बारिश से बचाने के लिए प्रोजेक्ट स्वदेश के अंतर्गत श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव, राबिन हुड आर्मी गोरखपुर के नेतृत्व में तिनकोनिया नं0-02 अकादमी के कुछ बच्चों के लिए छाता एवं स्नैक्स के वितरण का कार्यक्रम एसडीएम श्री राजेश अग्रवाल जी के सहयोग से आयोजित किया गया। 

एकेडमी के सभी बच्चे छाता और स्नैक्स पाकर बहुत खुश हुए। एसडीएम महोदय का प्रोत्साहन पाकर बच्चों में एक नवीन ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके अतिरिक्त सिटी रिप्रेजेंटेटिव श्रीमती गरिमा सिंह द्वारा प्रोजेक्ट स्वदेश/मिशन संकल्प के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए राशन वितरण हेतु चलाये‌ जा रहे अभियान में राशन यथा चावल, आटा एवं दाल आदि का सहयोग प्रदान करने की अपील आम जनमानस से की गई।

उक्त कार्यक्रम में श्री राजेश अग्रवाल एसडीएम मऊ एवं श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव राबिन हुड आर्मी गोरखपुर तथा अन्य वालंटियर्स सिद्धांत, दीपक, दिव्यांशु, गौरव, मनोज, रोजिता आदि सम्मिलित रहे।

 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post