स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

योगी के सामने मंत्री की जुबान फिसली! कह दिया – गोरखपुर AIIMS से बेहतर है लखनऊ का KGMU

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबान फिसलना अब कोई नई बात नहीं है... लेकिन जब मंच पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हों, तो हर शब्द पर पैनी नजर भी होती है और प्रतिक्रिया भी।

गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने बोलते-बोलते कुछ ऐसा कह दिया, जो अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।

देखिए, AIIMS गोरखपुर से बेहतर तो लखनऊ का KGMU है, वहाँ इलाज भी अच्छा होता है और सुविधाएं भी ज्यादा हैं…

हालांकि मंत्री जी का बयान तकनीकी तुलना नहीं था, लेकिन सवाल तो उठते हैं – क्या वाकई AIIMS गोरखपुर KGMU लखनऊ से पीछे है? या फिर ये सिर्फ एक भावनात्मक टिप्पणी थी?

जनता अब ये जानना चाहती है – क्या ये सिर्फ जुबान फिसलना था, या एक छिपा हुआ दर्द? और क्या मुख्यमंत्री का जवाब एक सादा मजाक था या संकेत..

🔔 "ऐसी ही हल्की-फुल्की लेकिन जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।"

 

 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post