- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर, 9 जुलाई 2025
नगर निगम पार्क से शुरू हुआ भाकपा-माले व खेग्रामस का जुलूस शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर सभा में तब्दील हो गया।
चारों श्रम संहिताओं की वापसी, बिजली का निजीकरण बंद करने, 300 यूनिट फ्री बिजली और दलित-आदिवासियों पर बुलडोजर की कार्रवाई बंद करने जैसी मांगों को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
👊 नारे गूंजे:
"बुलडोजर राज मुर्दाबाद",
"महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी",
"बिजली बिल माफ करो",
"मदरसों का ध्वस्तीकरण बंद करो"।
🗣️ राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़ताल सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता के गुस्से की आवाज़ है।
📢 जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि गोरखपुर में व्यापक जन-एकता देखने को मिली है, और यह आंदोलन अब और तेज होगा।
🧑🌾 सभा की अध्यक्षता श्याम चरण (जिला अध्यक्ष, खेग्रामस) ने की और संचालन विनोद भारद्वाज ने किया।
🎙️ वक्ताओं में शामिल रहे:
दीनदयाल यादव (शहरी गरीब मोर्चा)
मनोरमा चौहान (राज्य कमेटी सदस्य)
जगदम्बा देवी (सचिव, ऐपवा)
सुग्रीव निषाद (जिला कमेटी सदस्य)
मनोज मिश्रा (सामाजिक कार्यकर्ता)
🚩 जुलूस में शामिल रहे:
नंदू प्रसाद, गंगाप्रसाद, यदुवंश निषाद, पुष्पा चौहान, राधिका राजभर, संगीता चौहान, ठाकुर देवी, प्रभुनाथ सिंह, हरिद्वार प्रसाद, रामजी मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता।
#NationalStrike #CPI_ML #BhakpaMale #ProtestNews #GorakhpurNews #जनआक्रोश #बुलडोजरराज #श्रमसंहिता #बिजली_निजीकरण #MicrofinanceLoan #EducationRights #SocialJustice
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)