स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सहजनवां | संवाददाता

उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां के अध्यक्ष हरिगोबिंद चौबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात आगामी 27 जुलाई, रविवार को सहजनवां के सेरेमनी लॉन, तहसील रोड पर आयोजित होने जा रहे मंडल स्तरीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/समाजसेवी सम्मान समारोह एवं टीवी शो "डिबेट - अदालत राजनीति की" कार्यक्रम के संदर्भ में की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महोदय को उक्त कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने के लिए निवेदन पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन और आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को नमन करने एवं समाजसेवियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

संयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में जनपद बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post