- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर | विशेष संवाददाता
श्रावण मास के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सोमवार (14, 21, 28 जुलाई व 4 अगस्त 2025) को शिव भक्तों की भारी भीड़ और कांवड़ यात्राओं के मद्देनज़र गोरखपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न शिवालयों और यात्रा मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
महादेव झारखंडी (थाना एम्स क्षेत्र) – ट्रैफिक प्लान:
देवरिया बाईपास से आने वाले भारी वाहनों को हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास होते हुए सिक्टौर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
कुड़ाघाट से आने वाले भारी वाहन एयरपोर्ट पुलिस चौकी के रास्ते जगदीशपुर-कोनी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
मुक्तेश्वरनाथ मंदिर (हरबर्ट बंधा) – ट्रैफिक प्लान:
हरबर्ट बंधा से टीपी नगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दूसरी लेन से होकर भेजा जाएगा।
मोटेश्वरनाथ मंदिर (पिपराइच) – ट्रैफिक प्लान:
पिपराइच से पादरी बाजार की ओर आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच में ही रोक दिया जाएगा।
पादरी बाजार से जाने वाले भारी वाहनों को मोहद्दीपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक काली मंदिर/असुरन ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
भद्देश्वरनाथ मंदिर (जनपद बस्ती) – ट्रैफिक प्लान:
गोरखपुर शहर से बस्ती की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्जन आदेश के पश्चात रविवार सुबह से कालेसर से डायवर्ट कर लिंक एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा।
कुशीनगर/देवरिया की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा के पास से डायवर्ट होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
अतिरिक्त प्रावधान:
प्रत्येक रविवार की सुबह से कालेसर, सहजनवा थाना गेट, और अन्य आउटर प्वाइंट्स पर ट्रैफिक ड्यूटी लगाई जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के विशेष दिनों पर संयम रखें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)