स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में 153 मरीजों की जांच, जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कुशीनगर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुबेरस्थान में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गोरखपुर द्वारा शुक्रवार, 4 जुलाई को एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक चला, जिसमें कुल 153 मरीजों ने भाग लिया।

इस दौरान कैंसर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें जरूरी परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं। कैंसर से जुड़ी प्राथमिक जानकारी और बचाव के उपायों पर विशेष जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि भरपूर पानी पीने, संतुलित आहार, हरी सब्जियों और ब्राजील नट्स को डाइट में शामिल करने से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर जांच और इलाज ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

शिविर प्रशासक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श ही इसके खिलाफ सबसे कारगर हथियार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर बेहद आवश्यक हैं ताकि आमजन में समय रहते जागरूकता लाई जा सके।

शिविर में आए लोगों को कैंसर से संबंधित जानकारीवाले पत्रक व विवरण पुस्तिकाएं वितरित की गईं। इस शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, अतुल पांडेय, नारद मुनि, रामसूरत सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि जागरूकता, प्राथमिक जांच और समय पर इलाज से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी जा सकती है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post