स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

आपसी मतभेद दुर्दीन का कारण -जितेंद्र नाथ पाण्डेय

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


आपसी मतभेद दुर्दीन का कारण -जितेंद्र नाथ पाण्डेय

(कासिमाबाद)गाजीपुर। ग्राम सभा रोहिली में ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा राजेश मिश्र के नेतृत्व मे एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण सुरक्षा विकास और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मणों के पतन का मुख्य कारण नैतिक मूल्यों का ह्रास संगठन की कमी एवं एकजुटता का आभाव है ब्राह्मण को आपसी वैमनस्य्ता त्याग कर एकजुट रहना होगा तब जाकर ब्राह्मण का सर्वांगीण विकास होगा और सरकार मे हिस्सेदारी भी मिलेगी ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा की अब समय आ गया है की ब्राह्मण आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आ जाये नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब आप केवल एक मतदाता बनकर रह जाएंगे और अपने ही देश मे खानाबादोष की जिंदगी जीने पर मजबूर हो जायेंगे उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी ब्राह्मणों को टिकट और उसके हिस्सेदारी देगी ब्राह्मण उसके साथ रहेगा नही तो ब्राह्मण अपना विकल्प तैयार करेगा। बैठक को गणेश मिश्र पूर्व उपाध्यक्ष कोऑपरेटिव,अधिवक्ता हरि प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, नागेंद्र मिश्रा, आदि कई लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिनेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय,अंकित मिश्र, रवि पाण्डेय, मनोज मिश्र आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन हरिनारायण पाण्डेय ने किया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post