स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, पीडीए जन पंचायत कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुँचाने का आह्वान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय बेतियाहाता में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) जन पंचायत चर्चा कार्यक्रमों को जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में और अधिक सक्रियता के साथ चलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 5-6 पीडीए पंचायतें होनी चाहिए, और इनकी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्षगण नियमित रूप से जिला कार्यालय को लिखित रूप में भेजें।

श्री गौतम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लगातार जारी रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विधानसभा, ब्लॉक, नगर पंचायत, जोन, सेक्टर, बूथ और फ्रंटल संगठनों की कमेटियों का सत्यापन एवं निरीक्षण कर रिपोर्ट 30 जून तक प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमेटियों की समीक्षा के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध चरम पर है, बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दयनीय हो गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, डॉ. संजय कुमार, रूपावती बेलदार, साधु यादव, मनुरोजन यादव, दयाशंकर निषाद, कबीर आलम, संजय पहलवान, मुन्नीलाल यादव, मिर्जा कदीर बेग, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र निषाद, अभिमन्यु यादव, नरसिंह यादव, दुधनाथ मौर्य, हरी यादव, अखिलेश यादव, धनंजय सिंह सैथवार, राघवेंद्र तिवारी, राजू, शिव कुमार दुबे, रवि यादव, नावेद मलिक, गिरीश यादव, गवीश दुबे, अशोक चौहान, अजय कन्नौजिया, श्यामदेव निषाद, विनय यादव, आशुतोष गुप्ता, राहुल यादव, रामनिरंजन यादव, मनीष कमांडो, संजय यादव, सुरेंद्र मौर्य, अमरजीत यादव, दयानंद विद्रोही, संतोष यादव, श्रीराम यादव, बीएल साहनी, रामप्रसाद शर्मा, पप्पू यादव, फुलचंद विश्वकर्मा, कपिल मुनि यादव, मुरारी मौर्य, लालजी यादव, रफीउल्लाह सलमानी, सेराजुद्दीन रहमानी, संतोष मौर्य, धर्मेंद्र यादव, रामाज्ञा मौर्य, अनुप यादव, सुधीर यादव, गणेश प्रजापति, छोटे लाल राजभर, हरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, प्रभाकर ओझा, जयचंद निषाद, रमाशंकर यादव, राजेश निषाद, मनोज निषाद, श्रीकांत यादव, विशाल यादव, पुजारी यादव, सोहराब खान, प्रवीण निषाद, तारकेश्वर पाल, तौफीक, मुन्नु, सलीम शेख, विंध्याचल यादव, केदारनाथ यादव, दुर्गेश गौतम, अरविंद प्रताप, शिव प्रसाद चौरसिया, वीडी यादव, बालेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, रामहित, सुनील, रामप्रीत, ईश्वर चंद्र, रविंद्र, कमलेश, वीरेन्द्र, रामभजन, फिरदौस, समीउद्दीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और बूथ सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी रणनीति तय की गई।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post