- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर 16जून, भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हर्ष मैरिज राम जानकी नगर में संपन्न किया गया। इस अवसर पर राप्ती नगर मंडल के गठन के पश्चात पहली बैठक आयोजित की गई.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम श्रीवास्तव और देशबंधु शुक्ला थे। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में वीरेंद्र पाण्डेय महानगर उपाध्यक्ष उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई। मंच का संचालन डी.एन. यादव मंडल महामंत्री और अरविंद मिश्रा मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव तथा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.मुख्य अतिथि राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छ और कुशल प्रशासन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। हमारी केंद्र सरकार जनता के लिए उज्जवला गैस योजना, पीएम किसान निधि सम्मान योजना, आवास योजना, स्वच्छ पेयजल, हर घर में बिजली उपलब्ध हो आदि योजनाओं को जनता के बीच में सुचारू रूप से पहुंचाया. केंद्र एवं राज्य सरकार जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं जनता को उपलब्ध करा रही है.देशबंधु शुक्ला ने बताया कि 11 वर्षों के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को रोजगार, सड़के, कारखाने, पुल के अवसर प्रदान किए हैं। महिलाएं सशक्त हुई, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हुए, कल कारखानों का निर्माण, सड़के तथा पुलों का विस्तार हुआ, बाहरी सीमा सुरक्षित हुई.कार्यक्रम में राप्ती नगर मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। उपाध्यक्ष के रूप में संजीव यादव, अनुराग मिश्रा, आशीष शर्मा, विपिन बिहारी पाण्डेय, राहुल गुप्ता, प्रशांत सिंह मनोनीत किए गए। मंत्रीगण की भूमिका में मंजू चौधरी, मनोज निषाद, गौरव शुक्ला, अरुण श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव मनोनीत किए गए।कार्यक्रम में पार्षदगण बृजेश सिंह "छोटू",( पार्षद प्रतिनिधि), अशोक मिश्रा, चंदू पासवान( पार्षद प्रतिनिधि), बरकत अली( पार्षद प्रतिनिधि), राजेश तिवारी( पूर्व पार्षद ), अमित सिंह सूर्यवंशी(पूर्व महामंत्री ), अजय पाल (सेक्टर संजोजक ), सवर्ण शुक्ला, रौनक शुक्ला, सचिन कुमार मित्तल(वार्ड अध्य्क्ष) और वरिष्ठ कार्यकर्ता इंजीनियर गौरव शर्मा,दिग्विजयनाथ त्रिपाठी, मनीराम, कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद शुक्ला और बूथ अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, वैभव चतुर्वेदी, संदीप श्रीवास्तव, विनय तिवारी, गोरख पांडेय आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)