स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ADG व DIG ने समीक्षा बैठक कर कसी मातहतों पर नकेल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। इससे पूर्व पुलिस लाइन में सलामी गारद द्वारा सलामी दी गयी तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा एडीजी व डीआईजी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अधिकारी गण द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया व संबंधित को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने पुलिस लाईन परिसर स्थित आरटीसी/ जेटीसी बैरक, क्लास रूम, आदि का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के लिए समुचित आवास, स्वच्छता, पेयजल एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं प्रशिक्षण से संबंधित अन्य संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी द्वारा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी की गई। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाये तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों की कार्यवाही के सम्बन्ध में प्रतिदिन समीक्षा करें । आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। उनकी उपस्थिति में नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में सटीक व प्रभावशाली पुलिसिंग हेतु आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित AI -SPS (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – स्मार्ट पुलिसिंग सिस्टम ) का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया । गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी द्वारा थाना कोतवाली सदर व जनपद के समस्त थानों के ई-मालखाना का उद्घाटन किया गया ।
वहीं थाना कोतवाली में कार्यालय के जीर्णोद्वार का लोकार्पण किया गया तथा थाना कोतवाली के बीट कर्मियों को बीपीओ किट वितरित की गयी,जिसमें ड्यूटी के दौरान बीट आरक्षियों की जरूरत की वस्तुएं जैसे डायरी,पेन, मार्कर, मास्क, ग्लव्स,तौलिया/गमछा, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण, पानी का बोतल, टॉर्च व रेनकोट इत्यादि रहे। उनके द्वारा थाना कार्यालय, परिसर,मेस, स्टोररुम व शस्त्रागार आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post