स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पूर्वांचल गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित हुए अजहरुद्दीन अंसारी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर जिले में तैनात यातायात सिपाही अजहरुद्दीन अंसारी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और अनोखे अंदाज़ में ट्रैफिक संचालन के लिए "पूर्वांचल गौरव सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट, गोरखपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

अजहरुद्दीन अंसारी पिछले एक वर्ष से लगातार हर मौसम – चाहे धूप हो, बारिश हो या कड़ाके की ठंड – में पूरी निष्ठा से अपने कार्यस्थल मोहद्दीपुर चौराहे पर ड्यूटी निभाते आ रहे हैं। कई बार उन्हें बारिश में रेनकोट पहने, नंगे पैर ड्यूटी करते हुए भी देखा गया है। उनका ट्रैफिक कंट्रोल करने का यूनिक स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है, और सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं – जिनमें वे एम्बुलेंस को समय पर रास्ता देते हुए, बुजुर्गों को सड़क पार कराते हुए, और ट्रैफिक को बेहतरीन ढंग से संभालते हुए नज़र आते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, समाजसेविका सुधा मोदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अंसारी जी के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post