स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबो का सर्वांगीण विकास और देश का सम्मान बढा है। भानु प्रताप सिंह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर गाजीपुर नगर मंडल के मियांपुरा (सुभाष नगर ) मुहल्ले में पंकज श्रीवास्तव के आवास पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सरकार की योजनाओं के लाभार्थीयो से औपचारिक वार्ता व योजनाओं की गुणवत्ता पर विचार अनुभव साझा किए । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से आम जनता की मूल भूत जरूरते पूरी हुई है और जनता खुशहाल जीवन जी रही है।
चौपाल की अध्यक्षता  रमेश चंद्र प्रेमी ने किया ।इस अवसर पर आशीष चित्रांशी ,बुथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक निषाद ( पिंटू ) , राधेश्याम सिंह बारी, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश श्रीवास्तव,  अजय कुशवाहा, विनोद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
जखनियां।।मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा जखनिया के मनिहारी मंडल प्रथम के शक्ति केंद्र गुरैनी में विकसित भारत पंचायत चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें 70 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड का वितरण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के कर कमलों से हुआ।
   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश मे गरीबो के कल्याण की चिन्ता करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान विश्व के सबसे सशक्त नेता के रूप में हुई है जिनके कार्य काल मे गरीबो का सर्वांगीण विकास और देश का सम्मान बढा है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post