- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। रिश्तों की दरार एक बार फिर त्रासदी का कारण बन गई। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कौला जखनियां गांव रविवार सुबह उस समय दहशत और शोक में डूब गया, जब गांव के 23 वर्षीय युवक नंदन राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने नंदन को अचेत अवस्था में सुबह करीब 8 बजे जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर 112 पीआरवी टीम तथा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुंबई से लौटने के कुछ घंटों बाद ही मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदन की शादी वर्ष 2024 में थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द निवासी नारायण राजभर की पुत्री पूजा से हुई थी। शादी के बाद यह दंपत्ति मुंबई में रहकर रोजगार कर रहा था। बीते शनिवार की शाम दोनों मुंबई से अपने गांव कौला जखनियां लौटे थे। रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ, जिसके बाद सुबह नंदन की रहस्यमयी मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत स्वाभाविक है या साजिश। पुलिस कर रही है हर पहलु की जांच कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि “मृत्यु के कारणों की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल घटनाक्रम के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।” गांव में मातम और चर्चा का माहौल घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि मुंबई से लौटने के बाद अचानक ऐसी क्या बात हुई, जिससे एक खुशहाल दंपत्ति का जीवन बिखर गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)