स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बंद कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में बंद घर में गांव निवासी सुभाष गुप्ता पुत्र स्व मोतीलाल गुप्ता उम्र 60 का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों को दुर्गंध आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो एक शव बहुत बुरी हालत में मिला। शव में कीड़े पड़े हुए थे। जबकि घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। दरवाजे को खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल मौत के कारणों का पता नही चल पाया आसपास के लोगों ने बताया कि सुभाष गुप्ता अपने पत्नी सुशील गुप्ता सहित तीन पुत्रों के साथ मुंबई में ही रहते थे। एक सप्ताह पहले आए सुभाष जमीन की पैमाइश कराने आए थे। और आखरी बार इनको बुधवार को देखा गया। और शनिवार को बंद कमरे से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही घर के दरवाजे को खोलकर शव की पहचान की गई। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मृत्यु की सटीक तारीख और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन मुंबई से घर की तरफ चल दिए हैं।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post