स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम नाराज,मांगा स्पष्टीकरण

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार मे आहूत की गई।
बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुहम्मदाबाद, नगर पालिका जमानियां, नगर पंचायत जंगीपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज के अनुपस्थित होने पर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया ।
बैठक मे प्रभागीय निदेशक गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्ष, 2025-26 में वृक्षारोपण हेतु जनपद को कुल 41,14,100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जनपद के अन्य विभागों को 30,64,100 एवं वन विभाग को 10,50,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य विभाग जिनके द्वारा आवंटित लक्ष्य 30,64,100 के सापेक्ष 24,11,959 गड्ढा खुदान की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें उद्यान, उद्योग, रक्षा, यूपिडा (पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे) को छोड़कर किसी भी विभाग की शतप्रतिशत गड्ढा खुदान की सूचना नहीं दिया गया है।संबंधित विभागों को शत प्रतिशत अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। डी0सी0 मनरेगा को जनपद के अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में तीस बाई तीस वर्ग मी0 का स्थल चयन कराकर मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष, 2024-25 में जिन विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की स्थलीय सत्यापन की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें अन्तर्विभागीय सत्यापन रिपोर्ट तत्काल कराकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि जनपद में चयनित 24 फिल्टर चेम्बर के पास रिक्त भूमि पर वर्षाकाल नालों में बहने वाले दूषित जल के प्राकृतिक शोधन हेतु कैन्ना प्रजाति को रोपित करने हेतु निर्देशित किया गया। खुले में शौच के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे जन जागरूकता हेतु बोर्ड एवं खुले में शौच करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक के अन्त में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वृहद वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराने हेतु इण्डेन्ट (मॉग पत्र) जारी किए जा रहे है।उन्होंने निर्देशित किया गया कि आगामी सप्ताह तक सभी मॉग पत्रों को जारी कर दिया जाए।
बैठक मे परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post