- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा नगर पालिका परिषद में जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि गाजीपुर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर की सारी सड़कें खोद दी गई है। लाल दरवाजा शिव मंदिर के आगे कपूरपुर, सुजालपुर, रजदेपुर इमाम बृदर्स तक की सड़क पिछले लगभग 2 साल से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, आवागमन पूरी तरह से ठप है l सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा हुआ है नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है, पीने के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान है। नाला नाली पूरी तरह से जाम है अगर बरसात से पहले सफाई नहीं हुई तो पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा। झंडातर के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं वहां पर अतिक्रमण हटाने व सफाई के नाम पर सीवर का पानी सड़कों पर तैर रहा है आना जाना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह ठप है, झंडातर में बिना सुरक्षा किट के सीवर की सफाई में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता मिश्रबाजार आज कार्यालय की गली का रास्ता व नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है लाल दरवाजा के रास्ता पर ह्यूम पाइप गिराकर रास्ता जाम कर दिया गया है। इन तमाम जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श सुनील राम तथा शहर कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौपा गया। यह मांग की गई कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम कांग्रेस जन जनमानस के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, डॉ जनक कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, मंसूर आलम राईनी, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश यादव, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, देवेंद्र सिंह, मिलिंद कुमार सिंह, नन्हे सिंह, आदि लोगों ने भाग लिया ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)